डेंगू दिवस... बच्चों और शिक्षकों ने की सफाई
कांकेर| राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलास्तर पर गोविंदपुर के लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र-छात्राओं को डेंगू रोग के संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीके रामटेके बताया कि डेंगू एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन के समय काटता है। अचानक सिर दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ो में दर्द होना, जी मचलाना एवं उल्टी होना, त्वचा पर चकते उभरना, गंभीर मामले में नाक, मुंह, मसुड़ो से खून आना डेंगू के लक्षण हैं। इसके बाद मांझापारा वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें पार्षद दिनेश रजक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य सुनील कुमार नेताम, भूपेंद्र राय, मीना शर्मा, किरण ठाकुर, तृप्ति पटेल, लहना सिंह नायर, मो. सलमान आदि उपस्थित थे।