पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूट की सुगबुगाहट के बीच एकता दिखाने के लिए मितानिनों ने निकाली विशाल रैली

फूट की सुगबुगाहट के बीच एकता दिखाने के लिए मितानिनों ने निकाली विशाल रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले सात दिनों से बेमुद्दत हड़ताल पर बैठी मितानिनों के बीच आपस में ही फूट होने की बात सामने आई थी। इसके ठीक दो दिन बाद मितानिनों ने आपस में एकता का संदेश देने शहर में विशाल रैली निकाली। रैली में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ साथ हम सब एक हैं के नारे भी लगाए गए।

रैली में मितानिनों की भारी संख्या को देखने से ही स्पष्ट था अबतक आपस में चल रही खेमेबाजी पर नियंत्रण पा लिया गया है। सभी एक साथ अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 10 मई से हड़ताल पर बैठी मितानिनों ने धरना स्थल मिनी स्टेडियम से दोपहर में रैली निकाली। रैली शहर के मुख्यमार्ग से होते ऊपर नीचे रोड तथा वहां से वापस मिनी स्टेडियम पहुंची। तेज धूप होने के बावजूद तीन हजार मितानिनें रैली में जुटी। रैली के वापस आने के बाद संघ की नेताओं ने मितानिनों को संबोधित भी किया। विदित हो दो दिन पूर्व मितानिन तथा ट्रेनर, ब्लाक समन्वयक की अलग अलग मांगों को लेकर आपस में मतभेद की स्थिति निर्मित हो गई थी। आपस में बैठकर चर्चा के बाद मतभेद को दूर किया गया। अध्यक्ष इंदु कावड़े ने बताया सभी मितानिनें मांगों को लेकर एक साथ है। सभी की एक जैसी ही मांग है। हममें कोई मतभेद नहीं है। रैली में उपाध्यक्ष प्रभा पांडे, चंद्रिका पटेल, बसंत नागवंशी, भावना गोस्वामी, सावित्री कुलदीप, राजेश्वरी सेन, कुमुदनी पटेल समेत अन्य मितानिनें शामिल थी।

कांकेर. मितानिनों ने एकता का संदेश देने बुधवार को शहर में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर निकाली रैली।

इन मांगों को लेकर थी नाराजगी, जिन्हें हटाया

इसके पूर्व ट्रेनरों ने अपने लिए 20 हजार, ब्लाक समन्वय को 30 हजार तथा हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर को 15 हजार रुपए देेने की भी मांग रखी थी। इन मांगों को पूर्णत: ज्ञापन में शामिल नहीं किया गया था। इसे चर्चा के लिए सामने रखा गया था। कांकेर में ज्ञापन में इन मांगों को भी शामिल कर दिया गया था। बाद में पूरे राज्य में चल रहे ज्ञापन के अनुसार ही यहां भी मांग पत्र तैयार किया गया जिसके बाद बढ़ती दरारें खत्म हुई।

प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने कल पैदल राजधानी कूच करेंगी

प्रदेश स्तर पर 21 मई को राजधानी रायपुर में मितानिनों का विशाल प्रदर्शन है। इसके लिए प्रदेश भर से मितानिनें वहां पहुंचेगी। कांकेर से भी मितानिनें वहां जाएंगी। इसमें कुछ 18 मई को कांकेर से पैदल रवाना होंगी।

नए ज्ञापन में राज्यांश बढ़ाने सहित ये मांगें भी शामिल

ब्लाक समन्वयक, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फेसलिटेटर व स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक को भी राज्यांश देने। राज्यांश को सौ प्रतिशत करने। क्षतिपूर्ति व प्रोत्साहन राशि समय पर देते हुए उसमें 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि करने।

मितानिनों के तेवर देख मुख्यमंत्री भी मुस्कुराए

एक दिन पूर्व विकास यात्रा में कांकेर पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह से मितानिनों के प्रतिनिधी मंडल ने अपनी मांगों को लेकर भेंट की थी। यहां मितानिनों ने मांग पत्र देते कहा था इसे आपको अब पूरा करना ही होगा। मितानिनों के तेवर देख मुख्यमंत्री भी मुस्कुराए तथा आश्वासन दिया कि मांगे जायज हैं, इसपर विचार किया जाएगा।

जाम में फंसे एक को आया चक्कर: भारी भीड़ के कारण शहर का ट्रेफिक सिस्टम प्रभावित हुआ। कुछ जगह जाम की स्थिति निर्मित हुई। गर्मी के चलते एक जगह जाम में फंसे व्यक्ति को चक्कर भी आ गया।

खबरें और भी हैं...