पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयुक्त संघर्ष माेर्चा का जेल भरो आंदोलन 29 मई को

संयुक्त संघर्ष माेर्चा का जेल भरो आंदोलन 29 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 29 मई को सातों ब्लॉक मुख्यालयों में ब्लॉक स्तरीय जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। मोर्चा के महेंद्र यादव ने बताया 14 मई को अनुसूचित जाति जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक हुई।

इसमें पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग, एसटी समाज की 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग, पत्थलगड़ी में निर्दोष लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने के विरोध, आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती बंद करने एवं मूल निवासी शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न विभागों की नौकरियां में भर्ती किए जाने की मांग, छग के मूल निवासी समाज की मान्यताओं परंपराओं को तहस-नहस करने एवं दबोच कर रखने के लिए सामाजिक बहिष्कार प्रतिषेध अधिनियम के विरोध में जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया गया। इसे लेकर ब्लॉक स्तरीय प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

खबरें और भी हैं...