बौद्ध महार समाज ने अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को बताई समस्या
कांकेर| अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजीदास भारती बुधवार को कांकेर पहुंचे। उन्होंने सतनामी समाज, बौद्ध महार समाज के लोगों से चर्चा कर समाज की समस्याओं की जानकारी ली। महार समाज ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या व अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गेडाम, सतनामी समाज जिलाध्यक्ष अमृत मौर्य, बौद्ध महार समाज अध्यक्ष बलदेव नायक, कोसरिया महार समाज अध्यक्ष एमआर सोरदे, बद्री सुखदेवे, देवसिंह सहार, सीएल चंदेल, डॉ. आरपी टंडन, अमर चंद मौर्य, बोधन मौर्य, दिनेश भदोरिया, हरदेव बगमरिया, हेम सोनवानी, उमेश डहरिया, विनोद मौर्य, जशवंत खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।