अंतागढ़-चारामा में सीएम की सभा 23 को
कांकेर| विकास यात्रा के तहत जिले के अनुविभाग मुख्यालय अंतागढ़ में 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर टामनसिंह सोनवानी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की आमसभा आयोजन के लिए उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इसी दिन चारामा में दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री की स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रयास िवद्यालय में 11वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
कांकेर| प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट व आदिवासी शाखा के नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया है।