- Hindi News
- National
- भूमिगत जल का दोहन करने वाले आरओ वाटर बाटलिंग प्लांट्स, राइस मिलों पर होगी कार्रवाई
भूमिगत जल का दोहन करने वाले आरओ वाटर बाटलिंग प्लांट्स, राइस मिलों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर टामनसिंह सोनवानी ने जिले में भूमिगत जलस्तर में गिरावट के मद्देनजर अवैधानिक तरीकों से भूमिगत जल का दोहन करने वाले आरओ वाटर बाटलिंग प्लांट्स व राइस मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करने कहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने श्रम पदाधिकारी जीडी प्रसाद को पंजीयन की कार्रवाई में तेजी लाने कहा।
सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता एकेनाथ के लगातार अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों में हीला-हवाला करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दूध नदी को स्वच्छ बनाने शहर के नालियों से आ रहे गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर नदी में प्रवाहित करने कार्ययोजना बनाने कहा। पीएचई और क्रेडा अधिकारी को स्वीकृत हैंडपंपों की स्थापना में तेजी लाने व कलेक्टोरेट परिसर में एटीएम लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एमआर चेलक, आरआर ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सीएल मार्कंडेय आदि उपस्थित थे।