पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैरजिम्मेदार दुकान चला रहा था, लोगों को नहीं मिला राशन

गैरजिम्मेदार दुकान चला रहा था, लोगों को नहीं मिला राशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम हाटकोंगेरा में ग्रामीणों को अप्रैल महीने में राशन नहीं मिल पाया है। राशन नहीं मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। खाद्य विभाग का कहना है ग्राम पंचायत गोतपुर को राशन दुकान चलाने जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन दुकान हाटकोंगेरा का एक दूसरा व्यक्ति चला रहा था जिसके कारण राशन दुकान को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

हाटकोगेंरा में राशन दुकान अप्रैल माह में बंद है जिसके चलते अभी तक किसी को राशन नहीं मिल पाया है। गांव के 450 लोगों को दुकान से राशन कम दर पर मिलती है। गत माह 28 मार्च को राशन दुकान में सामान उतरा तथा अप्रैल माह के शुरूआती सप्ताह में राशन बंटना था लेकिन इससे पहले ही खाद्य विभाग ने राशन दुकान पहुंच टेबलेट जब्त करते राशन दुकान को बंद कर दिया। राशन दुकान से खाद्यान्न नहीं मिलने से ग्रामीणों को बाजार से मंहगे दर पर खरीदना पड़ रहा है।

अफसर बोले- जल्द ही राशन किया जाएगा

सहायक खाद्य अधिकारी जेआर वैध ने कहा राशन दुकान ग्राम पंचायत गोतपुर को चलाना था लेकिन ग्राम पंचायत के इस्तीफा देने के बाद बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति हृदय यादव दुकान चला रहा था जो गलत है। राशन दुकान संचालन की जिम्मेदारी निकट के पंचायत को दी जाएगी। शीघ्र राशन वितरण कराया जाएगा।

कांकेर। अप्रैल माह में राशन दुकान का ताला तक नहीं खुला।

खाद्य विभाग को करना था वैकल्पिक व्यवस्था

राशन दुकान अभी तक नहीं खोलने को लेकर गांव में बैठक की गई जिसमे पंचायत प्रतिनिधी भी शामिल हुए। तय किया गया की सभी मिलकर गांव की समस्या को लेकर खाद्य विभाग तथा कलेक्टर से मिलेंगे। गांव की परमिला देवांगन, वार्ड पंच बेदन देवांगन, सुमित्रा यादव ने कहा दुकान में खाद्यान्न पहुंच चुका है, खाद्य विभाग को इस समस्या का तत्काल निराकरण करते राशन बंटवाना था या फिर इस माह के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करना था।

खबरें और भी हैं...