- Hindi News
- National
- मंत्री व सांसद से शिकायत के बाद भी 6 माह से शिक्षाकर्मियों को नहीं मिला वेतन
मंत्री व सांसद से शिकायत के बाद भी 6 माह से शिक्षाकर्मियों को नहीं मिला वेतन
कांकेर। जिले में शिक्षाकर्मियों को 3 से 6 का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उनके समक्ष जीवनयापन की समस्या उठ खड़ी हुई है। नगर पंचायत पखांजूर में 6 माह से व कांकेर में 3 माह से, राजीव गांधी शिक्षा मिशन का 2 माह से वेतन नहीं मिला है। समस्या को लेकर शिक्षाकर्मी संघ द्वारा शिक्षा मंत्री केदार कश्यप व सांसद विक्रम देव उसेंडी को चारामा प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने जल्द भुगतान हो जाने की बात कही थी, लेकिन अब तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। इस पर संघ के प्रदेश महामंत्री वजीद खान, प्रदेश संगठन सचिव हेमेन्द्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला ने कहा ट्रायबल व एजुकेशन का आबंटन प्राप्त हो चुका है। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान के लिए समस्त सीईओ को आदेशित करने की मांग कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से की।