पाउरखेड़ा में देवीय जात्रा आज
पाउरखेड़ा में देवीय जात्रा आज
दुर्गूकोंदल| ग्राम पाउरखेड़ा में शीतला मंदिर लोकार्पण पर दैवीय जात्रा कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल को किया जाएगा। जात्रा में पाउरखेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांव के देवी देवता, सिरहा शिरकत करेंगे। दूसरे दिन पूजा अर्चना की जाएगी। यह जानकारी ग्राम गायता सिंगलूराम, सोनूराम, सोमारूराम ने दी।
सांसद आज जिले के भ्रमण में रहेंगे
कांकेर| सांसद विक्रम उसेण्डी दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 19 अप्रैल को वे शाम 4 बजे पखांजूर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 20 अप्रैल को 1 बजे भीरावाही के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।