पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमी ने जलाने डाला मिट्टीतेल माचिस नहीं मिली तो बची

प्रेमी ने जलाने डाला मिट्टीतेल माचिस नहीं मिली तो बची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| कोरर थानांतर्गत ग्राम कुर्री की 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा को उसके प्रेमी ने कोरर रेस्टहाउस के पीछे बुलाया तथा मिट्टी तेल डाल जलाने का प्रयास किया। तत्काल माचिस नहीं मिल पाई तथा इसी दौरान छात्रा ने शोर मचाया जिसे सुन पास में काम कर रहे मजदूर पहुंचे तथा छात्रा को थाने पहुंचाया। पूरी तरह मिट्टी तेल से भीगी छात्रा को पुलिस ने धनेलीकन्हार अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार कुर्री की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का कोरर के एक युवक से पिछले सालभर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई जिसका प्रेमी ने 3 माह पहले गर्भपात कराया। इसके बाद से प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोजाना विवाद होने लगा। बुधवार को प्रेमी ने छात्रा को कोरर रेस्टहाउस के पास बुलाया। यहां कुछ देर बात करने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रेमी ने इस दौरान छात्रा की पिटाई भी की। प्रेमी ने पहले ही एक जरकीन में 5 लीटर मिट्टी तेल लाकर रखा था जिसे छात्रा पर डाल दिया। छात्रा का पूरा शरीर मिट्टी तेल से भीग गया। प्रेमी युवक के पास माचिस नहीं थी तथा इसी दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे तथा छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। कोरर पुलिस ने छात्रा को इलाज के लिए धनेलीकन्हार अस्पताल भेज दिया जहां छात्रा के परिजन पहुंचे तथा उसे डिस्चार्ज कराकर अपने गांव ले गए। यहां छात्रा ने पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस मामले में छात्रा का बयान ले रही है। इसमें किसी प्रकार का अपराध पंजीबद्घ नहीं किया गया है। कोरर थाना प्रभारी भानुप्रतापप साव ने बताया युवती का बयान दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...