आदेश... बस्तर, सरगुजा में स्थानीय की होगी भर्ती
कांकेर| छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष जीआर राणा ने बस्तर, सरगुजा संभाग के संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस संभाग के जिले में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पद केवल स्थानीय निवासियों की ही नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। तृतीय श्रेणी तथा चतुर्थ श्रेणी के रिक्तियों समसंख्यक अधिसूचना 25 फरवरी 2017 द्वारा फिर से 17 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2018 तक बढ़ाया गया है।