स्वच्छ भारत दिवस... विधायक ने की सफाई
कांकेर| ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। अंतागढ़ में विधायक भोजराज नाग ने स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता कार्य किया। ग्राम कराठी में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता दिवस पर विभिन्न गांवों में स्वच्छता शपथ समारोह, दीवार लेखन, स्वच्छता रैली, स्वच्छता चौपाल, शौचालय की उपयोगिता बनाए रखने के लिए कलर कोडिंग, स्वच्छता रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।