पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

महिला कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला महिला कांग्रेस ने कठुआ व उन्नाव सहित देश में बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को पुराना कमेटी हॉल में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने काली रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीरा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सियो पोटाई, कमला गुप्ता, सुभद्रा सलाम, मांडवी दीक्षित ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है। उन्होंने सरकार से इस्तीफे की मांग की। ऐसी शर्मनाक घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर कांति नाग, गोमती सलाम, कचरी, सुखबती पटेल, कौशिल्या शोरी, सगनी, रोशन आरा, मोंगरा वर्मा, यास्मीन खान, सुमित्रा नागराज आदि उपस्थित थे।

कांकेर। महिलाओं ने बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन।

खबरें और भी हैं...