पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शिविर प्रारंभ

वार्डों में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शिविर प्रारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जिले में छूटे हुए परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाने का काम कांकेर शहरी क्षेत्र में 18 अप्रैल से शिविर किया गया। बुधवार को माहुरबंदपारा में शिविर लगाया गया। 19 अप्रैल श्रीरामनगर वार्ड, 20 अप्रैल राजापारा वार्ड, 21 अप्रैल जवाहर वार्ड, 22 अप्रैल संजय नगर वार्ड, 23 अप्रैल आमापारा वार्ड, 24 अप्रैल शीतलापारा वार्ड, 25 अप्रैल भंडारीपारा वार्ड, 26 अप्रैल महादेव वार्ड, 27 अप्रैल माझांपारा वार्ड, 28 अप्रैल सुभाषपारा वार्ड, 29 अप्रैल अन्नपूर्णापारा वार्ड, 30 अप्रैल महात्मागांधी वार्ड, 1 मई जनक वार्ड, 2 मई अलबेलापारा वार्ड, 3 मई उदयनगर वार्ड, 4 मई कंकालीन वार्ड, 5 मई बरदेभाठा वार्ड व 6 से 8 मई तक जिला चिकित्सालय में स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा।

सीएमएचओ ने छूटे हुए समस्त परिवारों से मुखिया सहित परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों के साथ आधार कार्ड एवं 30 रुपए शुल्क के साथ शिविर स्थल में उपस्थित होने कहा है। यदि किसी परिवार के मुखिया अथवा अन्य सदस्य का जनवरी 2013 के बाद स्मार्ट कार्ड बनाए गए हैं उन्हें दोबारा नया स्मार्ट कार्ड बनाने की आवश्यकता नहीं है।

खबरें और भी हैं...