पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम की पूजा कर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

परशुराम की पूजा कर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में परशुराम जयंती सर्व ब्राह्मण समाज ने हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर शोभायात्रा के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। ब्राह्मण समाज भवन में सुबह 11 बजे भगवान परशुराम की पूजा, आरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज की महिलाओं ने भी भाग लिया। समाज के लोगों के हाथों में फरसा व तलवारें थी। रास्ते भर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए।

शोभायात्रा पुराना कम्युनिटी हॉल, कोमलदेव क्लब से शहर के मुख्य मार्ग, ज्ञानी चौक से होकर कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित परशुराम चौक पहुंची। यहां मैदाने जंग संस्था सदस्यों ने शोभायात्रा का स्वागत करते फल वितरण किया। मांझपारा हनुमान चौक पर ज्योतिषी गीता शर्मा ने फल का वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन सामाजिक भवन में हुआ जहां सभी को खिचड़ी व खीर का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में कांकेर के अलावा केशकाल, लखनपुरी, कोरर, भानुप्रतापपुर से भी समाजजन पहुंचे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश उपाध्याय, दीपक मुखर्जी, दुर्गेश अवस्थी, अनुराग उपाध्याय, अनूप शर्मा, अखिलेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, बलराम भट्ट, बबलु तिवारी, शांतनु भट्टाचार्य, सुरेश मिश्रा, अभय शर्मा, राकेश शुक्ला, विकास शर्मा, पप्पु शर्मा, आशु शुक्ला, मेघा अवस्थी, प्रियंका दीवान, मंजु शर्मा, लता उपाध्याय, अन्नु उपाध्याय ने योगदान दिया।

समाज हित में काम करने वालों का किया सम्मान : सर्व ब्राह्मण समाज ने सम्मान समारोह का भी आयोजन किया। मैदाने जंग से जुड़े समाज के युवा खेमनारायण शर्मा के अलावा 22 पुरोहितों का सम्मान किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष सौरभमणि मिश्रा ने कहा युवाओं को समाज हित में काम करने आगे आना चाहिए। सीपी कटारे ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कांकेर। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...