समारोह... यादव समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ
कांकेर| यादव समाज चारामा परिक्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव ग्राम आंवरी के यादव भवन में हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक यादव, मधु यादव, रमाकांत यादव, राजू यादव थे। अध्यक्ष के लिए कोमल यादव, सचिव में बंटी यादव व कोषाध्यक्ष में कृष्णा यादव विजयी रहे। संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सहसचिव पद के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 अप्रैल को पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व पदाधिकारियों को शॉल , श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अजोर, रैनू, बुधराम, द्वारका, हिरदेराम, रामसाय, बनवाली, रामू, सियाराम, उदोराम, सदाराम, जयराम, फागूराम, लीलाराम, कुंवर सिंह, परदेशी राम, भारत राम आदि उपस्थित थे।