पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वित्तीय अनियमितता कर चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

वित्तीय अनियमितता कर चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितता कर चार साल से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेवाराम निर्मलकर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कांकेर से नारायणपुर की तरफ आते हुए देखा गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को नारायणपुर से लगे सरहदी क्षेत्र से घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नगर पालिका में पदस्थ तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेवाराम निर्मलकर अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2013-14 में नपा में कार्यरत दैनिक वृत्ति कर्मचारियों एवं नियमित कर्मचारियों के नाम से चेक जारी करते हुए 39,06,655 रुपए की वित्तीय अनियमितता की थी। इसकी रिपोर्ट कार्यपालन अभियंता जिला प्रभारी, नगर प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के माध्यम से जांच प्रतिवेदन थाना नारायणपुर को प्राप्त हुआ था। जांच प्रतिवेदन के अनुसार थाना नारायणपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी वर्ष-2014 से फरार था। आईजी बस्तर रेंज, एसपी, एएसपी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर द्वारा लगातार प्रकरण की माॅनिटरिंग की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...