पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने अब क्रेड़ा के साथ जन विज्ञान केंद्र भी आगे आया है। जन विज्ञान केंद्र मुड़पार द्वारा लोगों को बिजली बचत के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने जागरूक कर रही है। कोर परियोजना अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली ने चार गांवों में 8 ग्रामीणों के घर में सौर उर्जा से बिजली दी जा रही है। यह प्रदर्शन के लिए 8 ग्रामीणों के घर के छत के ऊपर सौर डोम लगाया है। इससे इन ग्रामीणों को सौर उर्जा से बिजली मिल रही है।
बारिश व तेज तूफान में बिजली बंद होने पर भी घर में अंधेरा नहीं रहता है क्योंकि सौर उर्जा से घर में उजाला रहता है। सौर उर्जा से इन ग्रामीणों को बिजली मिलती रहती है। नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम ठेमा, बासपत्तर, झूलनातेंदु व रावस में 8 ग्रामीणों के घर में सौर डोम सेट किया है। डेढ़ माह पहले इन ग्रामीणों के घर में सौर डोम लगाया गया है। ग्राम ठेमा से साधुराम नेताम, रेखा मरकाम, छिंदखड़क से संपत मंडावी, प्रकाश शोरी, बासपत्तर से कुवर बाई मंडावी, दयमोतीन के घर सौर डोम लगाया गया है।
उपयोगिता देखते 150 लोगों ने लगाने की मांग की : विभाग ने प्रदर्शनी के तौर पर 8 घरों में सौर डोम लगाया गया था। माह भर के बाद इन ग्रामीणों से जब चर्चा की गई तो इन ग्रामीणों ने सौर डोम को उनके लिए उपयोगी बताया। घर में सौर डोम लगने के बाद 150 ग्रामीणों ने सौर डोम लगाने की मांग विभाग से की है। इस पर जनविज्ञान केंद्र मुड़पार प्रस्ताव बनाकर विज्ञान एवं प्रौघोगिकी विभाग को भेजने वाला है।
कांकेर. सौर ऊर्जा के डोम से घर में लगाई लाइट, ग्रामीणों के चेहरे पर झलकी खुशी।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रत्येक जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जहां बिजली की समस्या है, वहां सौर डोम लगाने प्राथमिकता देगी। इसमें प्रत्येक ब्लाक से 50-50 गांवों में सौर डोम योजना का प्रस्ताव बनाकर जन विज्ञान केंद्र मुड़पार से शासन को भेजा गया है। अभी यह छग में पहला जिला है। जहां जन विज्ञान केंद्र मुड़पार के तत्वाधान में लगाया गया है।
प्रत्येक जिले में लगाएगी
घर के छत में लगाया गया सौर डोम।
एक सौर डोम की लागत सिर्फ 3 हजार रुपए
सौर डोम की लागत कम होने के चलते ग्रामीण भी इसे लेकर रुचि दिखा रहे हैं। डोम को कलकत्ता की एनबी इंस्टीट्यूट फार रूरल टेक्नोलॉजी कंपनी ने बनाया है। इसकी लागत 3 हजार रुपए पड़ती है। इससे घर में लगाने के लिए फिटिंग का अलग से 500 रुपए देना पड़ता है। कम लागत में घर में लगने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
इससे बिजली की बचत होती है
विज्ञान सभा जन विज्ञान केंद्र मुड़पार के प्रभारी लालाराम सिन्हा ने कहा कोर परियोजना अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सौर डोम प्रदान किया गया है। इसमें अभी शुरूआत में 8 लोगों के घर में प्रदर्शन के लिए सौर डोम लगाया गया है। अभी 150 लोगों ने मांग की है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। सौर डोम से बिजली बचत होगी और बारिश के दौरान घर में बिजली बंद होने वाली समस्या से भी ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।