कांकेर| अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज कांकेर गढ़ की बैठक सामाजिक शक्ति भवन बरदेभाठा में हुई। इसमें सामाजिक एकता, विकास, रोजगार, कॅरियर कार्यशाला, सदस्यता पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का चुनाव हुआ। इसमें प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश चंद नाग, उपाध्यक्ष गिरवर राम गुरूवर, सचिव यशवंत गुरूवर, सहसचिव दीपक कुमार नाग, कोषाध्यक्ष हेमंत धनेलिया, सदस्य द्रोण नाग, पुनीत राम राना, यशवंत कुमार नाग, लेख राम कुदराम, विनोद कुमार नाग, रंजीता नाग, भीव राम नाग बनाए गए। बैठक में गढ़ अध्यक्ष हरकराम नाग, संभाग अध्यक्ष रामकुमार देहारी, रामानंद कोसमा, झम्मन राना, नेमूराम कश्यप, उत्तम राना, बैसाखु राम धनेलिया, प्रशांत देहारी,प्रकाश दीवान, विजय नाग, अनिता देहारी, पुष्पा नागेश, भुनेश्वार देहारी, संदीप धनेलिया, सुरेश अरोसिया, शिव कुमार नाग आदि उपस्थित थे।