प्राचार्य पर छेड़छाड़ का केस चाकू मारने में एक और अंदर
मंगलवार को घर में घुस चाकू मारने से गंभीर रूप से घायल प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। शिकायत प्राचार्य को चाकू मारने वाले युवक की मां ने कांकेर थाना में दर्ज कराई है। इधर, बुधवार सुबह पुलिस ने चाकूबाजी मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को प्राचार्य दीनबंधु खापर्डे के घर में दिनदहाड़े घर में घुस उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। इसके बाद हमलावर जसवंत सुखदेवे निवासी सुभियामुड़पार ने स्वयं थाना पहुंचे चाकू समेत पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान आरोपी ने बताया था उसकी मां के साथ प्राचार्य ने छेड़छाड़ की थी। इसी मामले में 15 मई की शाम आरोपी युवक की मां ने कांकेर थाना पहुंच प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। 45 वर्षीय महिला द्वारा लिखाई गई शिकायत के अनुसार प्राचार्य दीनबंधु खापर्डे 14 मई की शाम महिला के घर पहुंचा था। महिला ने बैठने कुर्सी दी। इसके बाद प्राचार्य ने पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेने महिला जैसे किचन में गई प्राचार्य भी पीछे पीछे आ गया और कमर को पकड़ अश्लील हरकत करते जबरदस्ती करने लगा। महिला से अश्लील बातें करने लगा।
भास्कर फॉलोअप
दूसरा आरोपी
मुझे नहीं पता था कि मारने जा रहा: दूसरा आरोपी
गिरफ्तार दूसरा आरोपी छगन वासनीकर ने बताया उसे नहीं मालूम था कि जसवंत प्राचार्य की हत्या के मकसद से उसे साथ लेकर जा रहा है। प्राचार्य के घर जाने के बाद इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद वह डर गया था जिससे वह सामने नहीं आया। सुबह पुलिस ने संपर्क कर उसे थाना बुलाया जहां उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। टीआई कांकेर द्वारका प्रसाद श्रीवास ने बताया महिला प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।