पहाड़ी से लुढ़क अटल आवास काॅलोनी तक पहुंच रहे बड़ेे-बड़े पत्थर
पहाड़ी के समीप बनी सरकारी अटल आवास कालोनी में बारिश के दिनों में पहाड़ी से पत्थर आकर गिरते हैं। 2 वर्ष पहले बारिश के दौरान पहाड़ से एक साथ चार बड़े पत्थर कालोनी के पास आकर गिरे थे।
इस घटना के बाद से बारिश का मौसम आते ही कॉलोनीवासी दहशत में आ जाते हैं। पहाड़ तथा अटल आवास कालोनी के बीच दूरी काफी कम होने से पत्थर गिरने के दौरान हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उदयनगर वार्ड स्थित अटल आवास काॅलोनी से लगा पहाड़ है। बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है तथा पहाड़ से पत्थर लुढ़क कर नीचे गिरते हैं। अगस्त 2016 में तेज बारिश होने पर चार बड़े पत्थर पहाड़ से लुढ़क कर कालोनी के बेहद पास आकर गिरे थे।
तब घटना रात में हुई थी तथा सभी लोग घरों के अंदर थे इस कारण कोई हादसा नहीं हुआ। घर के बाहर खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद से कॉलोनीवासी सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं ताकी पहाड़ से गिरकर पत्थर कालोनी तक नहीं पहुंच पाएं।
यही वो पहाड़ी है जहां से अटल अावास के भवन पर आए दिन पत्थर गिरते है।
अटल आवास भवन
पहाड़ी
35 मीटर बननी है सुरक्षा दीवाल
उदयनगर पार्षद संजीव सोनी ने कहा पहाड़ से आने वाले पत्थर को रोकने कालोनी के पीछे भाग में 35 मीटर में पीचिंग कराने की जरूरत है। एक बार पत्थर गिरने की घटना हो चुकी है। काम को जल्द स्वीकृति मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन माह पहले सर्वे भी हुआ
गत वर्ष लोकसुराज में सुरक्षा प्रबंध करने मांग की गई थी। तीन माह पहले नगरपालिका ने सर्वे भी किया लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया। कालोनी के राजू दुबे, आशा सोनी, रूखसाना बेगम ने कहा अब बारिश का मौसम आ रहा है, कालोनी के लोग डरे हुए हैं। पालिका को इससे पहले कुछ प्रबंध करने चाहिए।
प्रस्ताव बनाकर भेजा गया:नगरपालिका सब इंजीनियर हेमंत देवांगन ने कहा मांग लोक सुराज में मिली थी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। राशि स्वीकृत होने पर काम कराया जाएगा।