जिला सचिव संघ की बैठक आज
कांकेर| जिला सचिव संघ की बैठक 17 मई को तहसील कार्यालय के सरपंच सदन में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। संघ अध्यक्ष देवचंद मंडावी ने जिले के समस्त सचिवों को बैठक में उपस्थित होने कहा है।
नक्सल घटना में मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि
कांकेर| जिले के दो पीड़ित परिवार के आश्रितों को कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी ने 6 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें कोयलीबेड़ा के दड़वी साल्हेभाट के बजनूराम की नक्सली घटना में मौत होने पर उनके भाई को बजारूराम को 1 लाख और अंतागढ़ के ग्राम सरंडी निवासी बेलूराम की मृत्यु होने पर उसकी प|ी राधाबाई को 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।