किसान राइस मिल संचालक चुनाव में कांग्रेस की जीत
कांकेर। किसान राइस मिल में कांग्रेस की जीत के बाद विजयी प्रत्याशी।
कांकेर| सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया समिति किसान राइस मिल के संचालक मंडल का चुनाव हुआ। 9 सदस्यों में तीन सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। वहीं चुनाव में 6 पदों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। कृषि साख समिति के प्रतिनिधियों के दो पद में नितिन पोटाई एवं बुधुराम कोरेटी विजयी रहे।
व्यक्तिगत सदस्यों में से आदिवासी वर्ग महिला से पियासिन बाई कुंजाम ने अपने प्रतिद्वधी सेवती बाई को हराया। पियासिन बाई को 145 एवं सेवती बाई को 27 वोट मिले। आदिवासी मुक्त से सुधराम कुुंजाम 135 वोट पाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी रतन सिंह को 36 मत मिले। सामान्य से किसान नेता एवं पूर्व में किसान राइस मिल के अध्यक्ष आशीष दत्ता राय को 143 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चतुर साहू को 24 वोट व संतोष को 9 वोटों से संतोष करना पड़ा। सामान्य महिला वर्ग में गीता दत्ता राय को 115 मत मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी के वासुदेव नायक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा व जगत भंडारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 9 सदस्यों में से 7 सदस्य कांग्रेस पार्टी के चुने गए हैं।
19 मई को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस का बनना तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी में जीत के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान शिवभान सिंह ठाकुर, शेखर सलाम, राकेश दुबे, संतोष गजबीये, रोहन सिन्हा आदि उपस्थित थे।