रिटायर फौजी ने पत्नी को पीटकर जलाए कपड़े, कहा- 5 लोगों को मारने की छूट
पिछले सात सालों से रिटायर्ड फौजी पति के अत्याचारों को झेल रही दूसरी प|ी उसे गिरफ्तार करने की मांग लेकर थाना पहुुंंची। फौजी पति से 5 लोगों को मारने की छूट की धमकी मिलने से प|ी दहशत में है। उसने घर से भाग माकड़ी में रिश्तेदार के पनाह ली है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मंगलवार को कांकेर थाना पहुंची महिला अनसुइया मंडावी निवासी सिंगारभाट खुंटापारा ने बताया उसका पति चैतराम मंडावी पूर्व में फौज में था। 2011 में रिटायर्ड होने के बाद से वह घर में है। शराब का आदी हो गया है और आए दिन विवाद कर मारपीट करता है। दो दिन पूर्व उससे मारपीट करते उसके सारे कपड़े जला दिया। महिला अपनी बेटियों को लेकर माकड़ी अपने रिश्तेदार के घर चली गई। महिला ने बताया वह उसकी दूसरी प|ी है। नरहरपुर कुसुमकसा उसका मायके है। 2002 में सामाजिक रीति रिवाज से उसकी शादी हुई थी। इस दौरान उसके पति की ड्यूटी बीएसएफ में जम्मू में थी जहां उसे भी साथ ले गया था। 2006 में यहां भी मारपीट करने के कारण प|ी उसे वहीं छोड़ बच्ची को लेकर वापस मायके आ गई थी। पति के रिटायर्ड होने के बाद से वह सिंगारभाट में साथ में रहने लगे हैं। महिला ने बताया गाली गलौच करते मारपीट करता है। धमकी देता है कि मैं फौज से रिटायर्ड हुआ हूं। कत्ल कर सकता हूं। मुझे पांच आदमी को मारने की छूट है। पुलिस वाले मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। महिला ने कहा तत्काल उसके पति को गिरफ्तार कर लिया जाए।
कांकेर। पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत करती रिटायर्ड फौजी की प|ी।
एएसआई बोले- शिकायत मिली, की जा रही जांच
एएसआई आरके दीवान ने बताया महिला से पति द्वारा परेशान करने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुझे अभी मिल सकती है लड़की
महिला ने बताया उसका पति कहता है वह फौज से रिटायर्ड हुआ है उसे अभी भी कोई लड़की दे सकता है। मैं लड़की तलाश कर शादी करूंगा। तुम लोग घर छोड़ कर भाग जाओ। महिला ने बताया वह फौज के नाम से दादागिरी करता है। मोहल्ले वाले भी उससे परेशान हैं।
पहली प|ी व देवरानी ने भी छोड़ा घर
महिला ने बताया उसके पति ने पूर्व में एक अन्य महिला से शादी की थी। उससे भी इसी तरह मारपीट करता था। जिसके चलते वह भी छोड़ कर भाग गई। इसी घर में फौजी के भाई द्वारा भी अपनी प|ी से इसी तरह मारपीट किए जाने के कारण वह भी 7 साल पहले घर छोड़ कर चली गई।