सद्भावना रैली निकालकर महार समाज ने दिया एकता का संदेश
सरोना| महार समाज द्वारा सामाजिक भवन में अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर ध्रुवा ने समाज के लोगों को बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो के नारे को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं। सरपंच जीवन नेताम, उपसरपंच अब्दुल गफ्फार मेमन ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज के जिलाध्यक्ष एमआर शोरदे ने जाति प्रमाण पत्र में अदालत के स्थगन आदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक एकता दिखाते हुए नई दिशा व दशा में जागृत होने कहा। इस दौरान 17 अप्रैल को सद्भावना रैली निकालकर कांकेर में आयोजित महोत्सव में शामिल होने की बात कही। कार्यक्रम में रमेश नाग, गैंद सहारे, दिनेश सहारे, चंद्रभान धमगया, राधेश्याम खिलाड़ी, पृथ्वी रामटेके, यशवंत सुरोजिया, मनोज निषाद, सुभाष कश्यप, चैतराम नेताम, एमएस रामटेके आदि उपस्थित थे।
महार समाज ने बनाया अंबेड़कर जयंती।