पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी: एक दिन में 339 लोग इलाज कराने पहुंचे

गर्मी: एक दिन में 339 लोग इलाज कराने पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| तेज गर्मी का लोगो की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस मौसम में उल्टी-दस्त की शिकायतें तो बढ़ी ही है एक लू का मरीज भी जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। जिला अस्पताल के ओपीडी में 14 मई को 339 लोग इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों का मानना है तेज गर्मी में खान-पान में सावधानी नहीं बरतने की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। शाम को उमस लोगों को परेशान कर रही है। मार्च-अप्रैल माह में उल्टी-दस्त के जहां इक्के-दुक्के मरीज पहुंच रहे थे अभी 4 से 5 लोग उल्टी व दस्त से प्रभावित वार्ड में भर्ती हो चुके हैं। इसके अलावा टाईफाइड तथा मलेरिया से पीड़ित लोग भी अस्पताल पहुंच रहे है। 13 मई को शहर के एमजी वार्ड के एक युवक को भर्ती किया गया जिसे लू लगी थी। जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 10 मई को 260 लोग, 11 मई को 289, 12 मई को 186 को पहुंचे।

खबरें और भी हैं...