बर्खास्त कार्यकर्ताओं की बहाली शीघ्र करें कलेक्टर
कांकेर| बस्तर संभाग के कलेक्टरों की कमिश्नर दिलीप वासनीकर की अध्यक्षता में कांकेर जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कांफ्रेंस आयोजित की गई। कमिश्नर ने कलेक्टरों को कहा कि संभाग में स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नारायणपुर से कोंडागांव तक सड़क मरम्मत कार्य कराने के प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने कहा। संभाग के बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाली की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने कहा। आबादी पट्टा बनाने की विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कराएं। कलेक्टरों को संभाग के किसानों का डिजिटल हस्ताक्षर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने कहा। उन्होंने कहा पंजीयन कराने के बाद 15 दिनों में किसानों का नामांतरण कराने की कार्रवाई पूर्ण कराई जाए। कमिश्नर ने सेतु निर्माण के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने कहा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत लेबर बजट वर्ष 2018-19 की समीक्षा करते हुए मजदूरी समय पर भुगतान कराने कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या निर्मित न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम कराएंं। नलकूप खनन, नलजल योजना से लाभान्वित कराने उपस्थित समस्त कलेक्टरों को निर्देशित किए।