शहर को रेललाइन से जोड़ने शिवसेना ने सीएम से मांग
कांकेर| शिवसेना ने जिले के विभिन्न मांगों को लेकर विकास यात्रा के दौरान कांकेर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कांकेर शहर रेल यातायात से नहीं जुड़े होने के कारण विकास में पिछड़ा हुआ है। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए शहर को रेल मार्ग से जोड़ा जाना आवश्यक है।