सफाई नहीं होने से भीरावाही तालाब हो गया गंदा, अब नहाने से होती है खुजली
कांकेर|ग्राम भीरावाही के रियासतकालीन तालाब की सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी हुई है। तालाब की सालभर से सफाई नहीं हो पाई है। तालाब में नहाने पर करने पर ग्रामीणों ने खुजली होने की शिकायत की है। ग्राम भीरावाही के बड़ेपारा में सिदेसर जाने के मार्ग में तालाब की कुछ वर्षों से नियमित सफाई नहीं किए जाने से पानी गंदा हो रहा है। तालाब में काई के साथ अन्य गंदगी पसरी है।
फिर भी ग्राम पंचायत सालभर से तालाब की सफाई कराने ध्यान नहीं दे रहा है। रिसायतकाल में लोग तालाब का पानी पीने के लिए करते थे लेकिन अब तालाब का पानी निस्तारी के लायक नहीं रहा। तालाब का पानी गंदा होने से नहाने पर खुजली की होती है। गांव के लोगों ने तो अब तालाब में नहाना ही छोड़ दिया है। तालाब में जलस्तर भी कम हो गया है। तालाब में कीचड़ काफी ज्यादा हो गया है। गांव की सुशीला रजक, गैंदी यादव, सुरजा सोनवानी, रामकी निषाद ने कहा तालाब में काफी ज्यादा गंदगी है। तालाब में नहाने पर खुजली होती है। तालाब की सफाई जरूरी है।
कांकेर। तालाब में गंदगी की वजह से निस्तारी करने पर हो रही खुजली।
गहरीकरण भी बेहतर ढंग नहीं किया गया
ग्रामीणों ने शिकायत करते कहा गत वर्ष मनरेगा से तालाब का गहरीकरण गर्मी के मौसम में किया गया था। गहरीकरण कार्य भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यही कारण है एक साल में ही तालाब पूरी तरह कीचड़ व गंदा हो गया है।
सफाई कराई जाएगी
उपसरपंच उत्तम जैन ने कहा तालाब की सफाई शीघ्र कराई जाएगी। गत वर्ष तालाब की सफाई के साथ गहरीकरण कराया गया था। लोग तालाब के पास ही गंदगी फेंक देते हैं इसके चलते भी पानी दूषित होता है। पानी कम होने पर तालाब गहरीकरण कराया जाएगा।