पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी उम्र की कामना कर महिलाओं ने किया वटवृक्ष का पूजन और फल फूल चढ़ाकर लगाए फेरे

पति की लंबी उम्र की कामना कर महिलाओं ने किया वटवृक्ष का पूजन और फल-फूल चढ़ाकर लगाए फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पूजन कर पति के दीर्घायु जीवन की कामना की। शहर के साथ गांव गांव में भी जगह-जगह महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। पूजन करने से पहले महिलाओं को वटवृक्ष स्थल में व्याप्त गंदगी की सफाई करनी पड़ी।

महिलाओं ने सुबह से उपवास रखा और वटवृक्ष स्थल पर जाकर विधि विधान से पूजन किया। पूजन कर फल, फूल व सुहाग का सामान चढ़ाया और वटवृक्ष का फेरा लगा धागा बांधा।

महिलाओं ने सत्यवान-सावित्री की कथा पढ़ आरती की। पूजन के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम लगा व चुड़ी पहना पर्व की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने बरगद पेड़ के पत्ते तोड़ उसमें कुमकुम से सत्यवान सावित्री लिख पेड़ को चढ़ा अपने पास रखा। सुबह से शाम तक सामूहिक पूजन का सिलसिला चलता रहा। सबसे अधिक शीतलापारा मंदिर परिसर महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। एमजी वार्ड बैजनाथ तालाब परिसर स्थित बरगद पेड़ में 100 से अधिक महिलाओ ने पहुंच पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने वटवृक्ष की जल परिक्रमा भी की।

पूजन के बाद शाम को एक बार ही करते हैं भोजन: मनकेशरी, कोमलदेव क्लब परिसर, अन्नपूर्णापारा, दूधनदी कालोनी में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया। ग्राम मनकेशरी की सरस्वती देवांगन, कांति देवांगन, शांति देवांगन, पार्वती देवांगन, लीना देवांगन, सरिता, वंदना पटेल ने कहा प्रतिवर्ष दूधनदी तट वट वृक्ष की पूजा पति के लंबी आयु व खुशहाली के लिए करती हैं। पूजन के बाद शाम को ही एक बार भोजन करेंगे। संजयनगर की प्रभा राजपूत, संजय नगर की सरिता सोनी, लता सोनी, शीतलापारा की डिंपल गुप्ता ने कहा सबसे पहले इस व्रत को सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए रख यमराज से अपने पति की रक्षा की थी। उसके बाद व्रत की परंपरा शुरू हुई।

कांकेर। वट सावित्री के अवसर पर सुबह से ही वटवृक्ष का पूजन करने महिलाओं की लगी रही भीड़।

खबरें और भी हैं...