- Hindi News
- National
- फसल बीमा योजना और अन्य कृषि की योजनाओं के लिए बनाया जाएगा सॉफ्टवेयर: सुनील कुजूर
फसल बीमा योजना और अन्य कृषि की योजनाओं के लिए बनाया जाएगा सॉफ्टवेयर: सुनील कुजूर
कांकेर| जिला कार्यालय कंपोजिट बिल्डिंग के सभागार में अपर मुख्य सचिव व कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार कुजूर ने कृषि विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने कृषि उत्पादन के क्षेत्र मे प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा खरीफ फसल बीमा की राशि किसानों जल्द वितरण करने कहा। रबी, खरीफ फसलों से संबंधित शासन की योजनाओं जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाने कहा। जलग्रहण क्षेत्र में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने कहा गया। मुख्य सचिव ने फसल बीमा योजना व अन्य कृषि के आंकड़ों के संधारण के लिए साफ्टवेयर बनाए जाने की जानकारी दी। इसमें कृषि से संबंधित शासन की योजनाओं का लेखा-जोखा रखा जाएगा।
उन्होंने कलेक्टरों को कृषि उत्पादन संबंधी मुद्दे को समय सीमा बैठक में रखकर क्रियान्वयन करने कहा। बैठक में बस्तर संभाग आयुक्त दिलीप वासनीकर, कांकेर कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी, दंतेवाड़ा सौरभ कुमार, बीजापुर डॉ. अय्याज तंबोली, नारायणपुर टोपेश्वर वर्मा, कोंडागांव नीलखंट टेकाम, सुकमा जयप्रकाश मौर्य व जगदलपुर कलेक्टर धनंजय देवांगन, बीज निगम के प्रबंधक मोहबे, मार्कफेड प्रबंधक पी अनबलगन, जल ग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रम सीईओ मणिसान, संचालक कृषि विभाग एमएस केरकट्टा, मंडी बोर्ड महाप्रंबधक अभिजीत सिंह सहित जिले के सभी ब्लॉकों के कृषि विभाग अधिकारी उपस्थित थे।