समारोह... यादव समाज छात्रों का करेगा सम्मान
कांकेर| जिला यादव समाज बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर उर्त्तीण हुए छात्र-छात्राओं व कला, खेलकूद में अपनी पहचान बनाने वाले हस्तियों का सम्मान करेंगी। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, सचिव देवेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रतिभावान बच्चे अपने क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव व परिक्षेत्र अध्यक्ष व सचिव के पास अंकसूची की फोटोकॉपी के साथ आवेदन कर सकते हैं।