कर्मचारी संगठनों ने सीएम से की वेतन बढ़ाने की मांग
विकास यात्रा के दौरान कांकेर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। छग लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने आकस्मिक निधि में परिवर्तन कराने के लिए जल्द आदेशित करने व आकस्मिकता निधि अंतर्गत नियमित वेतनमान में नियुक्त करने के लिए आदेश जारी करने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष देवसिंह नेताम, उपाध्यक्ष प्रभाकर संडे, त्रिभुवन सिन्हा, लोकेश पटेल, शंकर वर्मा, जीवन लाल यादव, सुकचंद नेताम आदि उपस्थित थे।
वादा निभाने कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन: छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से वादा निभाओ का ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदीप कदम ने कहा है कि आगामी माह में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
नियमितिकरण को लेकर दैवेभो ने सौंपा ज्ञापन
वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कांकेर प्रवास पहुंचे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गिरधर जैन कहा वन विभाग अंतर्गत 10 वर्षो से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को छग सरकार द्वारा नियमितिकरण नहीं किया गया है। इसमें कांकेर वृत्त में 300 कर्मचारी एवं प्रदेश अंतर्गत 7 हजार कर्मचारी हैं जिनका नियमितिकरण किया जाना है। इस अवसर पर जनक नेताम, नंदकुमार, चमरु राम, सदाराम, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे।