मदद... रमजान के लिए जरूरतमंदों को बांटी सामग्री
कांकेर| छग मुस्लिम संगठन द्वारा रमजान के लिए जरूरतमंद परिवारों को अनाज व अन्य दैनिक खाद्य सामानों का वितरण मंगलवार को मेमन जमात खाना में किया गया। इस योजना की शुरुआत 10 वर्ष पूर्व हाजी मोहम्मद फारूक ने की थी। इस परंपरा को उनके पुत्र व छग मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष मो. फिरोज द्वारा विगत 2 वर्षों से जारी रखा गया हैं। संगठन के जकात फंड से दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण में शहर के प्रमुख समाजजनों ने हिस्सेदारी की। इसमें हाजी फिरोज, हनीफ , रहीम, जावेद, जाफर, फिरोज व अन्य लोगों ने जकात के सहायता राशि दी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अ. रहीम खां, सै. उस्मान अली, मो. असलम, हमीद, अनीस, सत्तार, अशरफ, यासीन कराणी आदि उपस्थित थे।