नक्सली हमले में शहीद जिले के रामकुमार यादव दंतेवाड़ा जिला में पदस्थ रहने के दौरान नक्सलियों के खिलाफ कई मोर्चों में हिस्सा लिया। 2014 में गोपापल्ली में रामकुमार यादव बाइक पर गश्ती के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने उनकी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। दोनों जवान हमेशा नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैयार रहते थे। इसलिए वे नक्सली गश्त के दौरान फ्रंट लाइन में चलते थे। कई बार नक्सलियों द्वारा उन पर हमला किया गया। दोनों कई एनकाउंटर में भी शामिल रहे।
शहीद जवानों को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। इसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र के साथ नागरिक शामिल हुए। झुनियापारा निवासी प्रधान आरक्षक 42 वर्षीय रामकुमार यादव पिता शिवलाल को लट्टीपारा स्कूल के परिसर में सलामी दी गई।
शहीद जवानों के घर में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। शहीद जवान की प|ी कई बार बेहोश होती रही, जिसे महिला कमांडो संभालते रहे। रामकुमार को मुक्तिधाम में उनके 3 वर्षीय पुत्र वैभव ने मुखाग्नि दी। शहीद जवान की 5 वर्षीय बेटी वंशिका मुक्तिधाम में लगातार पापा कहकर पुकारती रही और अपने पापा को दिखाने की बात करती रही।
कांकेर. शहीद रामकुमार की मां व प|ी को महिला कमांडों ने संभाला।
रास्ते में भी थाना के पुलिस स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शहीद जवान को शहर में रास्ते में रोककर कांकेर थाना के पुलिस स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। रास्ते भर शहीद जवान रामकुमार अमर रहे के नारे गूंजते रहे। उनकी इस अंतिम यात्रा की अगुवाई पुलिस के जवानों ने की।
सरकार ठोस कार्रवाई करे: यादव
शहीद जवान के छोटे भाई रामस्वरूप यादव ने कहा नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। वरना उनके भाई की तरह अन्य जवान भी नक्सलवाद के कारण ऐसे ही शहीद होते रहेंगे। नक्सलवाद को समाप्त करने बेहतर ढंग से प्रयास नहीं हो पा रहा है।
सरकार कोशिश नहीं कर रही है
विधायक शंकर ध्रुवा ने कहा सरकार दावा तो करती है कि नक्सलवाद समाप्त कर रही है, लेकिन सरकार इसमें पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार को इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे हमारे जवान शहीद हो रहे हैं।
लखनपुरी. चिनौरी में पिता को कंधा देते दोनों पुत्र।
शहीद को दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि
लखनपुरी| ग्राम चिनौरी का जवान सालिक राम सिन्हा शहीद को सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीण अपने सपूत को विदाई देने पहुंंचे। तिरंगे से लिपटे शव की एक झलक पाने लोग आते रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक मनोज सिंह मंडावी, जिला भाजपा महामंत्री आलोक ठाकुर, जनपद अध्यक्ष उषा वट्टी, विजय ठाकुर, शंकर राठी विजय तिवारी, पुरुषोत्तम गजेंद्र, डीएसपी जय प्रकाश बढ़ई, पुलिस अधिकारी झा,चारामा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा, तहसीलदार चारामा गीता रायस्त आदि पहुंचे। पुलिस के बैंड ने शोक का धुन जैसे ही बजाई सभी की आंखें भर आईं। शहीद की प|ी और उनके दोनों बेटे बलराम व तामेश्वर ने पुष्पचक्र चढ़ाया। दोनों पुत्रों ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी।