पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टोरेट में दिलाई शपथ

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टोरेट में दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| आतंकवाद विरोधी दिवस पर 21 मई को कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने की निष्ठा पूर्वक शपथ अपर कलेक्टर एमआर चेलक द्वारा दिलाई गई। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव द्वारा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर सीएल मार्कंडेय, डिप्टी कलेक्टर छबिलाल ओट्टी, अधीक्षक यशवंत कुमार नाग, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी एचआर राणा, श्रम पदाधिकारी जीडी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...