कांकेर| महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संपादित कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण प्रस्तावित है। इसमें जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के 22 ग्राम पंचायतों के प्रथम चरण में बरहेली, भंडारडिगी, जाडेकुर्से, परभेली, आमाकडा, खुटगांव, लोहत्तर, कर्रामाड़ एवं कलंगपुरी में 14 मई से 18 मई तक सामाजिक अंकेक्षण बाद विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। द्वितीय चरण में पेडावरी, सिवनी, तराईघोटिया, पर्रेकोडा, दुर्गूकोंदल, हाटकोंदल, राऊरवाही, दमकसा, झिटकाटोला 26 मई एवं तृतीय चरण में भीरावाही, चिहरो, हानपतरी, तरहुल में सामाजिक अंकेक्षण पश्चात 2 जून को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।