कांकेर| गोंड़वान समाज समन्वय समिति द्वारा दो दिवसीय महासभा का आयोजन ग्राम तेलावट में किया गया। इसमें कांकेर ब्लॉक के पांचों क्षेत्र के समाजजन शामिल हुए। महासभा में गोंड़वाना संविधान अधिनियम सामाजिक संगठन पर चर्चा एवं दो जोड़ों का विवाह समाज द्वारा गोंड़ी रीति रिवाज से कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंड़वाना समन्वय समिति बस्तर संभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत शोरी थे। अध्यक्षता सुमेर सिंग नाग ने की। विशिष्ट अतिथि सोहन पोटाई, सुमित्रा मारकोले थे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शांता ठाकुर, ईश्वर कवाची आदि उपस्थित थे।