पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह... विधि के छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

समारोह... विधि के छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज के विधि विभाग में सीनियर छात्र-छात्राओं को प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विदाई दी। विधि भाग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रो. दिनेश मालवीय, प्रो. नरेंद्र साहू एवं प्रो. श्वेता शर्मा ने सभी को संबोधित किया। इस दौरान सीनियर्स के लिए आयोजित अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम विशाल सरदार, द्वितीय पूनम यदु, मिस्टर एलएलबी मितेश बोथरा एवं मिस एलएलबी का खिताब पूर्वा प्रेम को दिया गया। विधि परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र नेताम व विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विधि परिषद के उपाध्यक्ष लोमेंद्र यादव द्वारा आभार व्यक्त गावड़े, महेश्वरी मातलाम, रूबी ठाकुर, दीप्ति कांगे, नंदनी सिन्हा, लिकेश जैन, दिवाकर वर्मा, सीता वड्डे, लोमिन चंद्राकर, सुनीता जुर्री, किशन साहू, गुप्तेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...