मुख्यमंत्री आज जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कांकेर| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 17 अप्रैल को कांकेर के भ्रमण पर रहेंगे। वे 11.40 बजे अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.45 बजे कलेक्टर परिसर के सामने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे मेलाभाठा में आयोजित साहू समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे।