महेश बने डड़सेना कलार समाज के नए अध्यक्ष
कांकेर| डड़सेना कलार समाज का संभागीय चुनाव 14 अप्रैल को हुआ। 5 बूथों का परिणाम देर रात आया तब तक परिणाम जानने लोग डटे रहे। चुनाव में 3 पैनल मैदान में थे जिसमें महेश जैन पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव कार्यालय मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल ने बताया समाज चुनाव में गणना स्थल में पीठासीन अधिकारी के साथ 4 अन्य अधिकारियों ने गणना की।
गणना केंद्र में सभी प्रत्याशियों के गणना एजेंट भी थे। 2 नोडल अधिकारी, 5 गणना पर्यवेक्षक अधिकारी, चुनाव कंट्रोल रूम बनाए गए थे। आधार कार्ड को पहचान के रूप में हर मतदाता के लिए अनिवार्य किया गया था। अमिट स्याही का उपयोग करने के साथ मतदाता पर्ची जारी की गई थी। रात 8 बजे तक एक बूथ में मतदान होता रहा। चारामा बूथ में मतदान होते ही मतगणना रात्रि 9 बजे प्रारंभ की गई। 15 अप्रैल को विजयी प्रत्याशियों को सभापति तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुग्रीवराम सिन्हा ने शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
महेश जैन को मिले सर्वाधिक 1174 मत
अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। महेश जैन को सर्वाधिक 1174 मत मिले। दूसरे स्थान पर झाडूराम नेवेंद्र रहे जिन्हें 665 मत तथा पुरुषोत्तम गजेन्द्र को 599 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवार मैदान में थे। लीलाराम सिन्हा को सर्वाधिक 784 मत मिले। मनीराम सिन्हा को 612, देवकुमार जैन को 609 मत तथा सबसे कम तोरन जैन को 354 मत प्राप्त हुए।
महेश जैन पैनल के विजेता पदाधिकारी।
अभिमन्यु पांडे 1020 मतों के साथ बनें उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। अभिमन्यु पांडे को सर्वाधिक 1020 मत मिले जो महेश जैन पैनल के प्रत्याशी थे। गजानंद जैन को 417 मत ,सुखीत जैन को 347 मत, जनक सिन्हा को 312 मत तथा बंशी पांडे को सबसे कम 298 मत मिले। महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। प्रेमा नागवंशी को 957 मतों के साथ विजयी रहे जो महेश जैन पैनल के प्रत्याशी थे। हेमन्त सिन्हा को 723 मत तथा मदन जैन को सबसे कम 680 मत प्राप्त हुए।