अंबेडकर जयंती पर वाद विवाद स्पर्धा
कांकेर| अंतागढ़ के आदर्श कन्या आश्रम में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच वाद विवाद, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता की गई। जिसमें आश्रम के बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में आश्रम अधीक्षिका ललिता रंगारी ने बालिकाओं को बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन परिचय देते प्रेरणादायक कहानियां सुनाई।