पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्टी में स्कूल जा पक्षियों को देते हैं दाना पानी

छुट्टी में स्कूल जा पक्षियों को देते हैं दाना-पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पटौद प्राथमिक शाला के बच्चे अवकाश के दिन भी पक्षियों को दाना-पानी देने स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल के गार्डन में पक्षियों को पानी देने प्लास्टिक का पात्र बना पेड़ों पर लटकाया गया है।

ग्राम पटौद शाला प्रबंधन ने पिछले वर्ष दिसंबर 2017 में स्कूल के गार्डन में पक्षियोंं को रोजाना दाना-पानी देने का निर्णय लिया। स्कूल में 5 जगह प्लास्टिक के पात्र लटकाए गए। स्कूल के बाहर भी पशुओं को पानी पिलाने बड़ा टब बनाकर रखवाया गया। पहले दिन से लेकर अब तक रोजाना स्कूल के बच्चे पक्षियों को पानी के साथ दाना देने का काम कर रहे हैं। अवकाश के दिन भी बच्चे पक्षियो को पानी देने पहुंचते हैं। स्कूल परिसर में फूलदार, फलदार व औषधियुक्त 150 से ज्यादा पौधे लगा गार्डन के रूप में विकसित किया गया है। बच्चे पौधों को रोजाना पानी भी देते हैं। साथ ही शाला प्रबंधन समिति सदस्य भी उनकी मदद करने स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल परिसर में गार्डन के साथ औषधियुक्त पौधे भी लगाए गए हैं। किचन गार्डन में लगी सब्जी मध्याह्न भोजन के काम आती हैं। ग्राम पटौद में मई माह में बच्चों की कक्षा लगेगी लेकिन इस दौरान पढ़ाई नहीं होगी। मई में सुबह 9 से 11 बजे तक कला को बढ़ावा देने पेंटिग, डांसिंग, मूर्तिकला आदि सिखाया जाएगा।

पहल

पटौद में बच्चों ने पक्षियों को पानी देने स्कूल के गार्डन में लगाए हैं प्लास्टिक के पात्र

रविवार के दिन स्कूल में पक्षियों को दाना पानी देते हुए बच्चे।

पौधों-पक्षियों से हो गया लगाव

रविवार के दिन भी स्कूल पहुंचे थनेश्वर सलाम, शशांक साहू, नदीम, दिनेश सलाम, धनंजय साहू, अनुज निषाद, अमन सलाम, आशीष साहू, गोविंद ने बताया कि अवकाश के दिन भी अपनी इच्छा से समय निकालकर यहां पौधों के साथ पक्षियों को पानी देते हैं। गार्डन हरा-भरा रहने से काफी अच्छा महसूस होता है।

छुट्‌टी के दिन बच्चे स्कूल आते हैं और पशुओं के लिए पीने का पानी भरते हैं।

शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से बना गार्डन

शाला प्रबंधन समिति ने जनसहयोग व पालकों की मदद से स्कूल परिसर में गार्डन तैयार कराया। पहले परिसर में चार पांच बड़े पेड़ ही थे। हरियाली नहीं थी। गेट भी नहीं था। स्कूल प्रधानाध्यापक अराधना शर्मा ने गार्डन के लिए पौधे खरीदने आर्थिक सहयोग किया। क्यारियां तैयार करने सरपंच कुमार मरकाम ने ईट, सीमेंट का सहयोग दिया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश निषाद ने कहा लोगों की मदद से गार्डन तैयार किया गया है।

खबरें और भी हैं...