पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलवार के सरपंच पर एफआईआर दर्ज करें, वर्ना 21 से मेडिकल सेवाएं ठप करेंगे

कलवार के सरपंच पर एफआईआर दर्ज करें, वर्ना 21 से मेडिकल सेवाएं ठप करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत शुक्रवार ( 18 मई) सुबह करीब 10 बजे खातेगांव में नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना में पिता-पुत्र की मृत्यु के मामले में कन्नौद के मेडिकल स्टॉफ ने कलवार के सरपंच के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कन्नौद थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने की दशा में मेडिकल सेवाएं बंद करने की चेतावनी भी दी है।

शंकर के परिजन उसे लेकर कन्नौद स्थित शासकीय सिविल अस्पताल मृतक का पीएम कराने के लिए लाए थे। जहां पर हुए विवाद के बाद ग्राम कलवार के सरपंच नरेंद्र कांसल के विरुद्ध डाॅ. अनिल धनगर एवं स्टाफ के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को सरपंच द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत डाॅक्टरों द्वारा थाना कन्नौद पर की गई है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर डाॅक्टर लोकेश मीणा, डाॅ. जीवन यादव, डाॅ. एके पांडे, डाॅ. दीपक यादव, नर्सिंग व अन्य स्टाफ पुनः थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराजगी जताई। थाने पर उपस्थित एसडीएम जीवनसिंह रजक, एसडीओपी शेरसिंह भूरिया से मिलकर सरपंच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि सोमवार तक एफआईआर नहीं होने पर कन्नौद शासकीय अस्पताल में सभी डाॅक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवा बंद कर दी जाएगी।

डॉक्टरों के आरोप झूठे

मेरे द्वारा किसी डाॅक्टर या स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। दुर्घटना मे हुई एक परिवार की दो दुखद मौत के बाद मृतक शंकर का पीएम कराने के लिए मृतक के परिजनों के बुलावे पर अस्पताल गया था। उपस्थित डाॅक्टर से जल्दी पीएम करने का निवेदन किया था। डाॅक्टर द्वारा मृतक का पीएम कन्नौद शा. अस्पताल में नहीं किया गया। मृतक का पीएम खातेगांव अस्पताल ले जाकर करवाना पड़ा। डाॅक्टरों के आरोप झूठे हैं।’ नरेंद्र कांसल, सरपंच ग्राम पंचायत कलवार

खबरें और भी हैं...