जयंती पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन
जयंती पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन
कन्नौद | स्थानीय बस स्टैंड पर डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। शनिवार को डाॅ. अांबेडकर जयंती पर नागरिकों द्वारा बस स्टैंड पर भीमराव अांबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता ओमप्रकाश बाकलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, राजकुमारी कुंडल, सादिक खान, रामू तिवारी, रमेश कौशिक, अनिल सल्लाम, मुकेश जैन, राधेश्याम पंवार, दिलीप भंवर, अशफाक चूड़ीवाला, देवेंद्र बाथरे, महेश अहिरवार आदि उपस्थित थे।