वार्डों में 1.85 करोड़ में बनेगी सीसी सड़क
वार्डों में 1.85 करोड़ में बनेगी सीसी सड़क
कन्नौद | नगर परिषद द्वारा नगर के 15 वार्डों में 1 करोड़ 85 लाख 15 हजार रु. की लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना अंतर्गत सीसी रोड, पेवर्स ब्लॉक तथा नाली निर्माण का काम किया जाएगा। इस हेतु नगर परिषद द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। टेंडर होने के पश्चात कार्य प्रारंभ होगा। विगत दिनों नर्मदा पेयजल की लाइन डालने के दौरान नगर में रोड खोदी गई थी जो अभी तक खुदी पड़ी हैं। इस कारण लोगों को आवागमन के असुविधा हो रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं सीएमओ अनिल जोशी ने बताया कि नवीन वित्तीय वर्ष जो 1 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसमें 1 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से नगर में सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा तथा जहां आवश्यक होगा नाली निर्माण कर पेवर्स ब्लाॅक भी लागाए जाएंगे। नगर में नर्मदा पेयजल की पाइप लाइन द्वारा घर-घर नल कनेक्शन देने के पश्चात ही नवीन सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।