पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेती से भरे डंपर ने मैजिक को पीछे टक्कर मारी और दूसरे डंपर से जा टकराया, दो महिलाएं घायल

रेती से भरे डंपर ने मैजिक को पीछे टक्कर मारी और दूसरे डंपर से जा टकराया, दो महिलाएं घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौद | बालू रेत लेकर जा रहा डंपर मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मारते हुए दूसरे डंपर से जा टकराया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर जोड़ नदी के पास मैजिक वाहन का चालक सुमेरसिंह पिता भारतसिंह राजपूत निवासी नंदबाग काॅलोनी इंदौर अपनी प|ी निशा एवं बड़ी सास भीमा बाई के साथ हरदा से इंदौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोड़ नदी के रपटे पर डंपर क्रमांक एमपी 41 एचए 2159 के चालक ने वाहन को तेज गति के साथ लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मैजिक को पीछे से टक्कर मारकर रपटे से नीचे गिरा दिया। जिसके बाद डंपर सामने से आ रहे दूसरे डंपर से समाने से जा टकराया। रिपोर्ट टाटा मैजिक चालक ने कन्नौद थाने पर दर्ज करवाई। घटना में मैजिक में सवार महिलाओं को चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...