पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्नौद में मिला जुला रहा 10वींं 12वीं का परीक्षा परिणाम

कन्नौद में मिला-जुला रहा 10वींं-12वीं का परीक्षा परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौद। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. द्वारा सोमवार 14 मई को घोषित किए गए हाईस्कूल तथा हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम मिले-जुले रहे हैं। आदर्श शिशु मंदिर हाईस्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। संस्था के 46 विद्यार्थियांे में से 32 प्रथम, 12 द्वितीय, 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 10वीं में 14 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए, जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल का कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। सेंट जेरोम्स हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। जिसमें 49 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 3 द्वितीय श्रेणी में तथा 10 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। विद्यालय के छात्र गजेंद्र जंगबहादुर एवं कु. नेन्सी पिता राकेश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कु. रिशिका पिता राजकुमार एवं आशिष पिता मोहन जाट ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शा.कन्या.उच्चतर.माध्यमिक.विद्यालय में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत जबकी हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। जिसमें कला संकाय 83, जीव विज्ञान 51, उच्च गणित 100, कृषि 83, वाणिज्य 96 एवं होम साइंस की 68 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई। शासकीय माॅडल स्कूल का 10वीं का परीक्षा परीणाम 76 प्रतिशत रहा। जबकी हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम कला संकाय 100, वाणिज्य 80, बायो 61.25, उच्च गणित 80, कृषि संकाय 80 प्रतिशत रहा। शाउमावि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 39.50 प्रतिशत एवं हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 53.45 प्रतिशत रहा।

आशीष जाट गजेंद्र नेंसी

खबरें और भी हैं...