- Hindi News
- National
- 50 पत्तों से कम की गड्डी न लेने के निर्देश, 200 रु. प्रति सैकड़ा के मान से होगा भुगतान
50 पत्तों से कम की गड्डी न लेने के निर्देश, 200 रु. प्रति सैकड़ा के मान से होगा भुगतान
कुसमानिया| वनमंडल देवास अंतर्गत कन्नौद परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता तुड़ाई कार्य मंगलवार से प्रारंभ किया गया है। फड़ अभिरक्षक एवं फड़मुंशी को निर्देशित किया कि 50 पत्तों से कम की गड्डी न ली जाए। तेंदूपत्ता खरीदी दर का व्यापक प्रचार-प्रसार, पोस्टर एवं बैनर आदि से किया गया। इस वर्ष 200 रु. प्रति सैकड़ा के मान से गड्डी क्रय कर भुगतान किया जाएगा। शासन द्वारा इस वर्ष संग्रहण दर बढ़ा देने से श्रमिकों को आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी और बोनस भी अधिक मिलेगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि कन्नौद वन परिक्षेत्र की कुसमानिया समिति में 15 फड़ों पर 2400 मानक बोरा तथा कन्नौद समिति की 14 फड़ांे पर 1200 मानक बोरा पत्तों का खरीदी कार्य किया जाएगा। कुल लक्ष्य 3600 मानक बोरा है। तुडाई कार्य प्रारंभ हो गया है।
कुसमानिया। तुडाई के बाद तेंदुपत्ता की गडि्डयां बनाते हुए श्रमिक।