मंडी में चना नहीं तुला तो नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम
कन्नौद | कृषि उपज मंडी में बुधवार को बारिश हो जाने के कारण समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने आए किसानों की चने की ट्राॅलियों की तुलाई नहीं होने के कारण नाराज किसानों ने बुधवार शाम 4 बजे मंडी गेट के सामने लगभग 1 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। मौके पर एसडीएम सीएस. सोलंकी, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, मंडी सचिव केके दिनकर सहित पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाबुझा कर चक्काजाम खुलवाया।
तौल कांटे और परिवहन वाहन बढ़ाए जाएंगे : एसडीएम सीएस सोलंकी ने कहा मंडी में चल रही चने की समर्थन मूल्य की खरीदी मे बुधवार को बारिश हो जाने के कारण किसानों की चने की ट्राॅलियां नहीं तुल पाने के कारण नाराज किसानों ने चक्काजाम किया था। जिन्हें समझाइश देकर जाम खोल दिया गया। किसानों की ट्राॅलियां गुरुवार को तौली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर तौल कांटे और परिवहन हेतु वाहन भी बढ़ाए जाएंगे।
कन्नौद मंडी मेंं खुला पड़ा समर्थन मूल्य का चना बारिश में भीग गया।